What to do to prevent corona virus | Chiranjeevicare | Best Doctor in Deoria | Best Hospital in Deoria Gorakhpur

कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्‍या करें:
कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंतित है और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सक्रिय हो गया है। कोरोना वायरस से अधिक खतरा 6 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक वाले लोगों को ज़्यादा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ उपाय बताए हैं। आइये जानते हैं, क्‍या करें और क्‍या न करें।

What is Corona Virus | Dr. Abhishek Shukla


सफाई पर ध्‍यान दें

सफाई के लिए अपने हाथों को लगातार धोते रहें। हाथ गंदे नहीं होने पर भी धोएं। धोने के बाद हो सके तो टिशू का प्रयोग करें। छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखें।

पांच बार हाथ धोएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस से निपटने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इसके लिए हाथों की सफाई को प्रमुखता दी है और दिन में कम से कम पांच बार हाथ धुलने का सुझाव दिया। डब्ल्यूएचओ ने हाथ को कब और कैसे धुलने का तरीका भी बताया है।

छींकने और खांसने के बाद, बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद, शौच के इस्तेमाल के बाद, खाना बनाने और खाने के बाद, पशुओं को छूने के बाद।

मुंह पर मास्‍क पहनें


जब भी आप अपने घर से बाहर निकलें मास्क ज़रूर पहनें। मेट्रो, बसों और ट्रेन का सफर करना हो तो मास्क पहनना ना भूलें। विशेषज्ञों के अनुसार एन 95 मास्‍क इससे सुरक्षा के लिए बेहतर होता है।

Chiranjeevicare | Best Hospital in Deoria Gorakhpur

For more details visit our link: http://chiranjeevicare.com/


Comments

Post a Comment